मुजफ्फरपुर में ‘विकल्प’ का 19वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न; महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था रहा मुख्य मुद्दा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर: बिहार राज्य जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा “विकल्प” की मालीघाट इकाई का 19वां वार्षिक सम्मेलन 26 जुलाई 2026 रविवार को मुजफ्फरपुर के मालीघाट कार्यालय में दो सत्रों में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन के कार्य को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने के लिए नई 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही सामाजिक, आर्थिक तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर कई प्रस्ताव पारित किए गए।

सम्मेलन के पहले सत्र की शुरुआत शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा द्वारा झंडोत्तोलन से हुई। इसके बाद शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस ओपन अधिवेशन में विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिव कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भूपनारायण सिंह, कवि उमेश राज, विकल्प के जिला सचिव विभाकर तथा नवोदित इकाई की सचिव पूनम कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

दूसरे सत्र में सचिव पूजा कुमारी ने संगठन के कामकाज संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिस पर प्रतिनिधियों ने चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनसरोकारों से जोड़ने पर बल दिया। सम्मेलन में संगठन के विस्तार के लिए हर महीने नुक्कड़ सभा, मोहल्लों और कस्बों में जनसभाएं तथा जनगीतों को कराने का निश्चय लिया गया। इसके लिए रूप रेखा बनाने की जिम्मेदारी नई कमेटी को सौंपा गया।

सम्मेलन में बढ़ती महंगाई, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, खराब स्वास्थ्य व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, शहर की गंदगी और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए।

Please subscribe my youtube channel

अंत में संवैधानिक प्रक्रिया के तहत 9 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कमेटी में अरुण कुमार वर्मा को अध्यक्ष, पूजा कुमारी को सचिव, रणधीर कुमार को उपसचिव, आनंद कुमार को कोषाध्यक्ष तथा कामेश्वर प्रसाद दिनेश, धीरेन्द्र धीरु, बैजू कुमार, सुनील कुमार और अमन कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

सम्मेलन में रिया कुमारी, निशा कुमारी, बिंदिया कुमारी, साक्षी कुमारी, शालिनी कुमारी, राजू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन के नारों और नई कमेटी को शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें