बिहार सरकार की ये कैसी शराबबंदी..बेनीबाद में ऑटो से भारी मात्रा में शराब बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ताजा मामले में मुजफ्फरपुर के बेनीबाद एलटीएफ पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूआरी से आगे तीरमुहान के पास कार्रवाई करते हुए ऑटो से 354 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है, जिसमें चालक समेत दो को मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऑटो गाड़ी जब्त की है।

बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर चाहे लाख दावा कर रही हो कि शराबबंदी सफल रहा है। लेकिन राज्य में रोज हजारों लीटर शराब पकड़े जा रहे हैं, जिससे शराबबंदी की हकीकत सामने आ रही है।

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद एलटीएफ पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूआरी से आगे तीरमुहान के पास कार्रवाई करते हुए ऑटो से 354 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है, जिसमें चालक समेत दो को मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऑटो गाड़ी जब्त की है।

पुलिस के पूछताछ में ऑटो चालक संजीत कुमार और बरूआरी निवासी सूरज कुमार सिंह ने पुलिस को कई चौकाने वाला खुलासा किया है। उसने कर्जा थाना और  आसपास के गांव के कई शराब के कारोबारीयो के नाम बताया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और आगे की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कानतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें