घाटशिला झारखंड: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शतक पर 2 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमेश कांत गिरि संवाददाता घाटशिला, झारखंड
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर घाटशिला में भी 2 अप्रैल 2026, चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती के अवसर पर ताम्र प्रतिभा मंच में हिंदी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

हिंदू सम्मेलन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक नारायण महतो ने बताया कि हिंदू समाज को एकजुट करने और व्यक्ति निर्माण तथा समाज के संरक्षण के उद्देश्य से इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले मुसाबनी और बहरागोड़ा प्रखंड में भी सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है।

इस सम्मेलन में सुबह 10:00 बजे 500 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा हनुमान मंदिर से  मोऊ भंडार ताम्र प्रतिभा मंच सभा स्थल तक जाएगी। इसके बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ, साधु संतों का प्रवचन और हवन आहुति होगी, सतह ही राम कथा प्रसंग आधारित छौ नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद  खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण होगा।

इस मौके पर घाटशिला और उसके आसपास के क्षेत्र के सभी हिंदू धार्मिक केंद्रों, मठ और अलग-अलग समितियों के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर हेमंत नारायण देव, मंटू सिंह, विजय सिंह, विकास सिंह, बसंत कुमार लाल, सुखेंद्र दास, शंकर कालिंदी शाहिद आनंद, सपन सीट, कृष्णा सोरेन समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे। आयोजक मंडली ने जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी सनातनियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें