घाटशिला स्थित तामकपाल के कुरकुटा डूंगरी पहाड़ पर धूमधाम से मनाया गया देशुआ सरहुल उत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शरीक

सरहुल पूजा में अर्जुन मुंडा हुए शामिल

उमेश कांत गिरि. घाटशिला संवाददाता. झारखंड.
आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति की ओर से तामकपाल स्थित कुरकुटा डूंगरी में रविवार को देशुआ सरहुल(बा-बोंगा), महोत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे। पारंपरिक आस्था और संस्कृति से भरपूर इस सरहुल महोत्सव में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष, बच्चे शामिल हुए।

बंगाल, ओडिशा और झारखंड से हजारों लोग हुए शमिल

इस पूजा की शुरुआत नायके (पुजारी), के द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर की गई। इस पूजा में इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं और पुरुष ढोल नगाड़े मांदल थाप सहित अन्य वाद्य यंत्रों पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल मनोरंजक बना दिया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को सरहुल की बधाई देते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को समिति सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने पूजा स्थल पर माथा टेककर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने मांदल बजाकर समाज के लोगों के साथ जमकर नृत्य भी किया, जिससे उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुंडा समाज हो, संथाल समाज हो या कोई अन्य आदिवासी समाज, सभी को एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी और आदिवासियत किसी की मेहरबानी से नहीं, बल्कि हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने समाज को आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि “आदिवासी समाज शिकारी है, भिखारी नहीं।” उन्होंने अपनी संस्कृति, भाषा और सभ्यता को संरक्षित रखने पर जोर दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन भी हुए शामिल

इस सरहुल महोत्सव में घाटशिला के युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन भी पहुंचे। मुंडा समाज द्वारा आयोजित महोत्सव आमंत्रण पर आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों के साथ उन्होंने भी जमीन पर बैठ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी लिया।

धरती आबा के वंशज धरती को ही चटाई मान बैठे

इस मौके पर ओड़िसा से आए मुंडा समाज के प्रसिद्ध कलाकार एवं लेखक दशरथ मुंडा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय, जयंत घोष, अप्पू मंडल भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, जिला पार्षद हेमंत मुंडा, मुखिया तारामणि मुंडा, समिति के सह-संरक्षक पूर्व मुखिया सपन मुंडा, अध्यक्ष बिमल मुंडा, सचिव मंगल मानकी एवं गोपाल मुंडा, उपाध्यक्ष बांदनु मुंडा, कोषाध्यक्ष मनसा राम मुंडा, ग्राम प्रधान जलेश्वर मुंडा, उप प्रमुख सुकरा मुंडा, पूर्व मुखिया रीता मुंडा, अशोक मानकी, कृष्णा मानकी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे। महोत्सव देर रात तक चलता रहा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements