सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी; इंद्रप्रस्थ स्कूल के बच्चों ने बनाया कीर्तिमान..पूरे देश में 93.70% विद्यार्थी पास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बुधवार को सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ। पूरे देश में 93.70 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। वहीं मुजफ्फरपुर के इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल ने फिर से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस विद्यालय के दर्जनों विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर खुद के  लिए और विद्यालय के लिए एक उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार सफलता ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया है।

विद्यालय की छात्रा अश्वनी त्रिवेदी 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ जहां अव्वल छात्रों में अपनी पहचान बनाई वहीं इसी विद्यालय के एक अन्य छात्र उत्कर्ष राज ने जहां संस्कृत में 100 में से 100 नंबर लाए, वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंकों से उत्तीर्ण हो अपने विद्यालय के साथ साथ अपने माता-पिता के नाम को गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने सभी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि उन्हें आशा है कि आगे भी विद्यार्थी इसी प्रकार विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

बच्चों की सफलता पर विद्यालय की चेयरपर्सन दिव्या काफी खुश दिखीं। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जिसे देखकर पूरा विद्यालय परिवार अत्यंत प्रसन्न और गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मंजिल की पहली सीढ़ी है। अभी उन्हें कई और ऊँचाइयों को छूना है और अपने सपनों को साकार करना है।

इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कृति, मयंक कुमार, साहिल, सीरत, नाजिया परवीन, रयान, अभिषेक राज, अराध्या, साहिल, पीयूष, अनमोल कुमार मिश्रा,अथर्व कृष्णन इत्यादि हैं। साथ हीं काफी सारे बच्चों ने 80% से 90% अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने में सफल रहे हैं, जो विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक स्तर को दर्शाता है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें