घाटशिला: भीषण सड़क हादसे में साला-बहनोई घायल.. जमशेदपुर किए गए रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के घाटशिला के फुलडुंगरी के एनएच 18 अनुमंडल अस्पताल के निकट बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों आपस में रिश्तेदार साला- बहनोई बताए जा रहे हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई। दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा गंभीर रूप से घायल एक को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है

घाटशिला अनुमंडल में फुलडुंगरी के निकर NH 18 पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। ये दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों एक ही बाइक में सवार होकर धालभूमगढ़ से अपने घर गालूडीह के बड़बिल में स्थित जमाईपाड़ा लौट रहे थे। इसी क्रम में दुर्घटना के शिकार हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा घाटशिला अनुमंडल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक प्रीतम गोप को सर में अत्यधिक चोट लगी थी, और वह बेहोशी सी हालत में है। इसी को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं रघु गोप का अनुमंडल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया गया की बाइक स्किड हो जाने के कारण ये दुर्घटना हुई है। वही घटनास्थल पर कुछ प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि बाइक चालक काफी तेजी से बाइक को लहराते हुए तेज चाल में आ रहा था। जिसे अचानक बाइक स्किट हुई और वह दोनों काफी दूर छिटक कर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन दोनों की स्थिति देखने से ऐसा लग रहा था कि जो गाड़ी चला रहा था वह  कुछ ज्यादा ही नशे में था। और वही पीछे बैठा हुआ दूसरा कुछ कम नशे में था। साथ ही दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें