बिहार: मुजफ्फरपुर और पटना को छोड़ राज्य में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में 17 मई को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। लेकिन राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर में बारिश होने की संभावना नही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, रोहतास, कैमूर, दरभंगा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय में 17 मई को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि पटना और मुजफ्फरपुर में चिलचिलाती धूप और लू चलने की संभावना जताई है। इन दोनों जगहों पर 17 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक की बात कही गई है।

आपको बता दें कि देश के 19 राज्यों में बारिश- आंधी की चेतावनी मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई है।अलर्ट के मुताबिक 17 मई को 19 राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में मध्यम से लेकर भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।

इतना ही नहीं पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। मध्य उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। इसके अलावा एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण दक्षिणी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में स्थित है। इसलिए अगर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मौसम का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें