घाटशिला: ग्राम प्रधान की कार्यशैली से परेशान ग्रामीणों ने बैठक कर हटाने की कि मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बहरागोड़ा के मांगड़ासोल में ग्राम प्रधान बाघराय हांसदा से ग्रामीण परेशान हैं। जनप्रतिनिधि होने के बावजूद किसी ग्रामीण का काम नहीं करती हैं।उनकी इस कार्यशैली से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन प्रशासन इस मामले में चुप्पी साध रखी है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आज 18 मई एक बैठक की है।

उमेश कांत गिरि ब्यूरो प्रमुख घाटशिला झारखं

घाटशिला: बहरागोड़ा प्रखंड में बरसोल थाना अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़सोल गांव में सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान पंचानन हांसदा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान ग्राम प्रधान बाघराय हांसदा की कार्यशैली एवं स्थायी ग्रामसभा समिति के गठन का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया।

बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान ग्राम प्रधान का व्यवहार गांव के लोगों के प्रति उचित नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, वे अक्सर अर्धनग्न अवस्था में गांव में घूमते हैं, लोगों से पैसे मांगकर शराब का सेवन करते हैं तथा सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इन आरोपों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर कई बार अंचल अधिकारी को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया गया तथा नए ग्राम प्रधान के चयन की मांग भी की गई थी। बावजूद इसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और केवल आश्वासन ही मिलता रहा।

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे वर्तमान ग्राम प्रधान की कार्यशैली को स्वीकार नहीं करेंगे तथा गांव में किसी भी सरकारी कार्य को संचालित नहीं होने देंगे। वहीं, सोमवार को भूतिया पंचायत में स्थायी ग्रामसभा समिति के गठन का भी मांगरोसोल के सैकड़ों ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द वर्तमान ग्राम प्रधान को पद से हटाकर नए ग्राम प्रधान का चयन कराया जाए, ताकि गांव में सुचारु रूप से विकास कार्य संचालित हो सकें। बैठक में सुरेंद्र नाथ हांसदा, टिकाराम मुर्मू, सीलु मुर्मू, सुंदर सोरेन, रघुनाथ हांसदा, बुद्धिनाथ हांसदा, सालाई हांसदा, सेराल सोरेन, शुरू मुर्मू, ज्योत्सना सोरेन, कर्मी हांसदा, पिंकी सोरेन, पंकी सोरेन, चालमणि हांसदा, जानो हांसदा, दुलारी हांसदा, विवास सोरेन, मानको हांसदा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें