Cylender Blast in Kanti: मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड का गोपालपुर रविदास टोला आग से दहल उठा। गुरुवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार परिवारों के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए तथा लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालपुर रविदास टोला में गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक चार परिवारों का आशियाना जलकर राख हो चुका था।
आग कैसे लगी
स्थानीय निवासी नीलांबर पाठक के अनुसार सक्कल राम के बेटे के घर में गैस रिसाव हो रहा था। जिसकी जानकारी होते ही घर के लोग भागे लेकिन उसके 2-3 मिनट बाद ही गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिसके बाद आग की उठी लपटों ने एक एक कर परोस में लगे जयकरण राम, मंजू देवी, नागेन्द्र राम और हरेन्द्र राम के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग बस अपनी जान बचा पाए, इसके अलावा सब आग की भेंट चढ़ गया। लगभग 10 रुपए नुकसान की बात बताई जा रही है।

अग्नि शमन विभाग को सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने की सूचना तुरन्त ही अग्नि शमन विभाग को दी गई। लेकिन इसके 1 घंटे बाद दमकल की गाड़ी आई, तब जाकर आग की लपटें शांत हुई। तब तक तो भटौना पंचायत का यह गोपालपुर गांव में आने वाला रविदास टोला वार्ड संख्या 6 पूरी तरह जलने से बच पाया। नहीं तो नुकसान का आंकलन और बढ़ सकता था। पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि इनकी मेहनत की जमापूंजी, सब आग की भेंट चढ़ गया।

इस अग्निकांड में जय करण राम, मंजू देवी, हरेंद्र राम एवं नागेंद्र राम के घर पूरी तरह जल गए। इस अग्निकांड में लगभग 10 लाख की हानि इन परिवारों को हुई है।इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रशासन की तरफ से इन्हें कोई आर्थिक सहायता मिल पाई है या नहीं। लेकिन इतना तो तय है कि रविदास टोला का यह 4 परिवार खुले आसमान के नीचे अपनी रात गुजारेगा










