
उमेश कांत गिरी, ब्यूरो प्रमुख. घाटशिला. झारखंड.
घाटशिला/कोलकाता (खबर जिन्दगी): एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ियों को साउथ ईस्टर्न रेलवे ने सम्मानित किया है। कोलकाता स्थित गार्डन रीच में स्थित SER मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे सहित निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग को उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मान से नवाजा गया है।
एशियन गेम्स में स्वर्ण जीत बढ़ाया देश का मान
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के फाइनल मुकाबले में चीन को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस सफलता में टीम की कप्तान सलीमा टेटे के निर्देशन में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की अहम भूमिका रही।

SER के महाप्रबंधक ने किया सम्मानित
समारोह में साउथ ईस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को देश और रेलवे के लिए गौरवपूर्ण बताया।
समर्पण और टीमवर्क से हासिल की सफलता
सलीमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग ने भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टीम के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और बेहतर तालमेल ने स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
सम्मान समारोह में साउथ ईस्टर्न रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन (SERSA) के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के प्रधान अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके जीत को भारत का गौरव बताया।
भविष्य के लिए दी गई शुभकामनाएं
साउथ ईस्टर्न रेलवे ने खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का संदेश दिया गया।










