नाम्या स्माइल फाउंडेशन की पहल: घाटशिला रोजगार मेले में 220 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाम्या स्माइल फाउंडेशन तहत युवाओं को दिया जा रहा “स्माइल”: बेरोजगारी कि खाई को पाटने कि कोशिश

घाटशिला रोजगार मेला में 220 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, कंपनियाँ अवसर का किरण ले युवाओं तक पहुंची द्वार

उमेश कांत गिरि, घाटशिला संवाददाता, झारखंड

नाम्या स्माइल फाउंडेशन के प्रयास से 16 मार्च 2026 को घाटशिला के टाउन हॉल में रोजगार मेला का आयोजन हुआ। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र के शिक्षित युवाओं के लिए उम्मीद और आत्मविश्वास का नया अध्याय साबित हुआ। नाम्या स्माइल फाउंडेशन के कुणाल षड़ंगी जैसे युवा नेतृत्व के कारण ही मात्र तीन दिनों की तैयारी में 16 प्रतिष्ठित कंपनियों को एक मंच पर लाना और 220 युवाओं का चयन सुनिश्चित करना अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुशीला टुडू, प्रखण्ड प्रमुख की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस आयोजन में घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य आर के चौधरी, झामुमो के वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, काजल डॉन, प्रोफेसर इंदल पासवान, सौरभ चक्रवर्ती तथा कौशिक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने अपने संबोधन में इस पहल को घाटशिला और आसपास के युवाओं के लिए “सुनहरा अवसर” बताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब कंपनियाँ स्वयं यहाँ आकर युवाओं को रोजगार का अवसर दे रही हैं। यह कदम न केवल बेरोजगारी की चुनौती को कम करेगा, बल्कि युवाओं में आत्मनिर्भरता और स्थानीय स्तर पर विकास की नई सोच को भी मजबूत करेगा।

कुणाल षड़ंगी ने अपने संबोधन में युवाओं के सामने इंटरव्यू के लिए होने वाले आर्थिक बोझ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह आयोजन उसी चुनौती को कम करने का एक छोटा प्रयास है। उनका यह संकल्प कि भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे, क्षेत्रीय विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत देता है। यह रोजगार मेला केवल 220 नियुक्तियों का आँकड़ा नहीं, बल्कि यह विश्वास का प्रतीक है, कि यदि समाज, संगठन और नेतृत्व मिलकर काम करें तो स्थानीय स्तर पर भी बड़े बदलाव संभव हैं।

इस कार्यक्रम की सफलता में ‘नाम्या स्माइल फाउंडेशन’ के सक्रिय सदस्य सतप्रीत सिंह, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, पूर्णेन्दु आचार्य, संदीप नाथ, मीता मिश्रा, मुनमुन दे, राधा रानी सरकार, अजय राज आदि की सक्रिय भूमिका भी उल्लेखनीय रही। इस रोजगार मेले में काफी संख्या में अभ्यर्थी युवक-युवतियां उपस्थित थे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें