बाइक की टक्कर और गोलीबारी से होली हुआ रक्तरंजित.. डॉ. प्रांजल ने बचाई किशोर की जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुछ लोगों को खून की होली पसंद है। इसकी बानगी त्यौहार के दिन मुजफ्फरपुर की दो वारदातों में दिखता है। जहां एक तरफ दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक के चालक और पीछे बैठा आदमी बुरी तरह से घायल हो गया। वही झगड़े की आवाज पर गए 16 साल का किशोर गोलियों से घायल हो गया।

पहली घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में दो बाईकों की आपा में भिड़ंत हो है जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों को गाड़ियों के टक्कर की जानकारी मिली उसके बाद वे खुद ही घोलों को लेकर अस्पताल गए। इस टक्कर में से एक घायल का घर वैशाली जिले के कोटहा गांव में पड़ता है वही दूसरे की जानकारी अबतक नहीं मिल पाई है। इस भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए।

वहीं दूसरी घटना मुजफ्फरपुर के पहाड़पुर में हुआ है जहां 1 16 साल के किशोर को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज डॉ. प्रांजल के दिशा-निर्देशन में मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल में चल रहा रहा है।

मामला यह है कि मुजफ्फरपुर के पहाड़पुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। जिसे देखने के लिए खुद घायल आयुष कुमार बांध पर पहुंचा। यह झगड़ा देखते देखते विकराल रूप रूप ले लिया और दोनों पक्षों में गाड़ी गलौज के साथ लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच किसी पक्ष के द्वारा बंदूक से गोली चलाई गई जो सीधा आयुष कुमार के पेट में जा लगी। जिससे वह गंभी रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसके परिजनों ने तुरंत ही मुजफ्फरपुर के बेरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर प्रांजल ने उसकी जांच की। जांच के उपरांत डॉक्टर प्रांजल ने बताया कि उसे कमर से थोड़ा सा ऊपर पीछे की साइड में गोली लगी है।

डॉ. प्रांजल ने कहा कि अगर थोड़ी सी भी देर हो जाती तो इस किशोर को बचाना बहुत ही मुश्किल होता। डॉ. प्रांजल ने बताया कि गोली संभवतः दूर से चलाई गई होतीहै। जिसके कारण गोली पेट में लगी लेकिन हड्डियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस घटना के बाद पुलिस के मां जानकी अस्पताल पहुंच घायल युवक जानकारी ली। और अब आगे की छानबीन कर रही है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें