अटकलों का बाजार गर्म.. नीतीश जाएंगे राज्यसभा; बिहार में भगवा सरकार!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

क्या होली के बाद बिहार में खेल होनेवाला है। अटकलें ऐसी ही चल रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब देश की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं। बिहार में अब बीजेपी की सरकार बनने की बात चल रही है।

बिहार में एक बार फिर से राजनीति करवट लेती दिख रही है। वैसे बिहार की राजनीति में उलटफेर की बात तो इस साल के शुरुआत मकर संक्रांति से ही की जा रही है। वैसे खबर ये भी आ रही है कि नीतीश के सुपुत्र निशांत की भी राजनीति में आगमन होने जा रहा है। माना जा रहा है कि उनकी एंट्री सरकार में भी हो सकती है। बिहार सरकार में उन्हें डिप्टी मुख्यमंत्री के तौर पर नवाजा जा सकता है। इन सब खबरें बस अभी अटकलें ही है, आधिकारिक पुष्टि अभी होना बाकी है

दरअसल यह खबर राजनीति की हवा में कैसे तैरी वह आपको बताते हैं। बिहार में राज्यसभा का चुनाव होना है। उसके लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार तय कर लिए और उन्हें पटना बुला भी।लिया गया है। बीजेपी ने अपनी एक सीट RLM के उपेंद्र कुशवाहा को भी दिया गया है जबकि उनके 4 ही विधायक हैं। वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को राज्यसभा की कोई सीट नहीं दी गई है। लेकिन जेडीयू ने अब तक अपने उम्मीदवार तय नहीं किया है। माना जा रहा है कि बुधवार की शाम तक या गुरुवार की सुबह तक जेडीयू का उम्मीदवार तय हो जाएगा। बस इसी ने इस खबर को जन्म दिया है।

बिहार में राजनीति का ये तीन घटनाक्रम सूबे के साथ साथ देश की राजनीति की दिशा और दशा भी तय करेगा। अभी इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये अभी तक अटकलें और परिस्थितियों पर आधारित खबर है। अटकलें तो RLM को लेकर भी है कि बीजेपी और उपेंद्र कुशवाहा के बीच भी कुछ सौदा हुआ है जिसके बाद कुशवाहा को राज्यसभा की सीट दी गई है। नीतीश कुमार से जुड़ी खबर की सच्चाई जानने के लिए गुरुवार तक इंतेज़ार कारण होगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें