बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTPS) ने वर्क इंस्पेक्टर के 1114 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। 10 वीं पास बेरोजगार भी इसके लिए आवेदन दे सकते हैं। सरकारी नौकरी पाने के इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इक्षुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
BTSC Work Inspector recruitment 2025 युवा उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका दे रहा है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से प्रारंभ हो चुका है। और आवेदन प्रक्रिया भरने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1114 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें 444 पद अनारक्षित, 111 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(EWS), 200 पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), 133 पद पिछड़े वर्ग, 179 पद अनुसूचित जाति(SC), 13 पद अनुसूचित जनजाति(ST), और 34 पद पिछड़े वर्ग के महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
https://btsc.pariksha.nic.in/Agencies.aspx?KZhCrm9B4QPkl0gO2rAMuw=%3D
ऊपर दिए गए लिंक पर जाकर आप बेझिझक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
शैक्षणिक योग्यता:- इस के लिए जो शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है उसके अनुसार 1. उम्मीदवार कम से कम 10 वीं पास हो तथा 2. किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) से ड्राफ्ट्समैन सिविल / सर्वेयर / प्लंबर ट्रेड की परीक्षा में उत्तीर्ण हो
आयु सीमा:- आवेदन करने के हर वर्ग में इक्षुक उम्मीदवार 18 वर्ष से ऊपर के होने चाहिए
अनारक्षित पुरुष–अधिकतम 37 वर्ष, महिला–40 वर्ष पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष/महिला– 40 वर्ष अनुसूचित जाति वर्ग पुरुष/महिला–42 वर्ष . अनुसूचित जनजाति वर्ग पुरुष/महिला–42 वर्ष
आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है जो कि हर वर्ग के लिए लागू है। आवेदन शुल्क में कोई छूट नहीं दी गई है।
इक्षुक उम्मीदवारों से आग्रह है कि आवेदन करने से पहले एक ऑफिसियल अधिसूचना को जरूर पढ़ें जहां आपको आवेदन करने से लेकर परीक्षा शुल्क और परीक्षा से संबंधित पूछे जानेवाले प्रश्नों के प्रारूप से भी अवगत होंगे।










