जमीन के लिए लोगों को आपस में लड़ते तो बहुत देखा लेकिन सरकारी अधिकारी कब्जेधारियों के लपेटे में आए तो खबर बन जाती है, जहां मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड में मात्र 2 फीट जमीन पर कब्जे को लेकर सरकारी अधिकारी पीट गए।
मुजफ्फरपुर: जमीन की लड़ाई तो एक इंच के लिए भी हो जाती है लेकिन वह जमीन मालिकों के बीच होती है। लेकिन इसी जमीन के लिए अगर सरकार के अधिकारी पीट जाए तो बवाल मचना लाजमी है। घटना मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के मुशहरी गांव की है। मामला गांव के ही दो लोगों विनोद साह और रामजुलम साह के बीच का है। इन दोनों के बीच 2 फीट पर कब्जे को लेकर सालों से विवाद चल रहा था। विनोद शाह का आरोप था कि रामजुलम साह ने उनके हिस्से की 2 फीट की जमीन पर कब्जा कर रखा है। लेकिन विनोद शाह के आरोपों को रामजुलम शाह के आरोपों को खराज कर रहा था।अंत में थक हार कर विनोद शाह ने भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी (DCLR) को अपने जमीन पर कब्जे का प्रतिवेदन दिया।

इसके बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी (DCLR) ने दोनों के बीच चल रहे भूमि विवाद को लेकर जांच कराने का आदेश दिया। भूमि सुधार उप समाहर्ता पूर्वी के आदेश पर जांच और अतिक्रमण मुक्त कराने को राजस्व अधिकारी करुण करण और अंचल अमीन रणजीत महतो पहुंचे। जांच का क्रम में ही विवाद इतना बढ़ा कि रामजुलम शाह और उनके परिवार के सदस्यों ने राजस्व अधिकारी करुण करण और अंचल अमीन रणजीत महतो पर हमला कर दिया। इसमें अंचल अमीन को खदेड़कर की पिटाई की गई और राजस्व अधिकारी से धक्का मुक्की, मारपीट, गाली गलौज तक किया गया। जिसमें राजस्व अधिकारी और अंचल अमीन दोनों बुरी तरह घायल हो गए। दोनों सरकारी कर्मियों को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी मरहमपट्टी की गई।
इस घटना के बाद दोनों कर्मियों की तरफ से थाना में रामजुलम साह और उसके परिजनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट का दिया आवेदन दिया गया। जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर की छापेमरी करने पहुंची लेकिन तब तक घर के सारे सदस्य घर छोड़कर फरार हो चुके थे। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, फिर भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।










