मुजफ्फरपुर के मुशहरी में दिनदहाड़े एक घटना को अंजाम दिया गया है। प्रहलादपुर गांव निवासी प्रभात मिश्रा को गोलियों से भूल डाला गया है। उसे पांच गोलियां लगी है।

मुजफ्फरपुर में किसी की जान लेना अब आम बात हो गई है। जिस तरह से लोगों को गोलियां मारी जा रही है उससे यही लगता है कि कानून का खौफ खत्म सा होता दिख रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े साढ़े 11 बजे मुशहरी में एक युवक अंकित उर्फ प्रभात मिश्रा को गोली मारी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक प्रभात मिश्रा उर्फ अंकित प्रहलादपुर गांव निवासी जमीन कारोबारी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से किसी काम से रोहुआ गया था। जहां मुशहरी के रोहुआ में पूसा रोड बाबा मार्बल के पास युवक को पांच गोलियां मारी गई है. बताया जा रहा है कि प्रभात अजय झा का भांजा है। एक गोली मृतक के सिर में लगी और वही ढेर हो गया। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है, जिसमें जमीन विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है।
मृतक मूल रूप से वैशाली जिले के मुहआ का निवासी था। वर्तमान में वह अपने ननिहाल मुशहरी थाना के प्रहलादपुर में रहता था। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। छानबीन की जा रही है।
मुजफ्फरपुर में किसी की जान लेना अब जैसे आप बात हो गई है अभी डेढ़ महीना पहले ही जीरो माइल के पास इंदिरा नर्सिंग होम बाजार समिति से आगे युवक प्रभाकर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अभी तक नहीं बता पाई है कि इस घटना को अंजाम देने के पीछे की वजह क्या है। बस इतना बता पाई कि पहले से विवाद चला आ रहा था जिस कारण प्रभाकर सिंह की हत्या की गई थी।










