चन्द्रशील विद्यापीठ स्कूल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची चिपका मांगी गई 50 लाख की रंगदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर/कांटी (खबर जिन्दगी): कांटी थाना क्षेत्र में स्थित चन्द्रशील विद्यापीठ रेजिडेंशियल स्कूल पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना 13 सितंबर रविवार की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

वरीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, स्कूल के मुख्य गेट के पास 13 सितंबर रविवार की सुबह करीब 4 बजे लगभग 17-18 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से चार-पांच खोखे और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। इसके अलावा स्कूल के गेट पर एक पर्ची चिपकाई गई, जिसमें 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग का उल्लेख किया गया है।

CCTV में नजर आए दो नकाबपोश

पुलिस ने बताया कि स्कूल परिसर के CCTV फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। पहचान उजागर न हो इसके लिए दोनों ने हेलमेट पहन रखा था जिसके कारण चेहरा पूरी तरह ढका हुआ है। दोनों के द्वारा पर्ची चिपकाने और फायरिंग करने की तस्वीरें CCTV फुटेज में दिखाई दे रही है।

चश्मदीद गार्ड का बयान        

चश्मदीद गार्ड के अनुसार घटना के वक्त वह वॉशरूम गया था। फायरिंग की आवाज सुनकर वह भागकर अपने रूम में पहुंचा तब तक फायरिंग करने वाले अपराधी पर्ची चिपका कर भाग चुके थे। बाहर आकर उसने हाथ की गंभीरता को समझा उसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

FSL टीम पहुंची मौके पर

पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम को भी सूचित किया गया जिसके वह भी घटनास्थल का मुआयना कर तकनीकी और मानवीय साक्ष्य जुटाने में लगी है। CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जमीन विवाद का एंगल भी जांच में

पुलिस के अनुसार, स्कूल प्रबंधन से बातचीत के दौरान उनके द्वारा जमीन से जुड़ा एक छोटा विवाद और उससे संबंधित मामला सामने आया है। जांच में इस विवाद को भी शामिल किया गया है। हालांकि, फायरिंग और रंगदारी की घटना का वास्तविक कारण क्या है, यह जांच पूरी होने के बाद अपराधी जब पकड़ में आयेंगे तब ही स्पष्ट हो सकेगा।

मुजफ्फरपुर में इस तरह की पहली घटना

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि, परिसर में इस तरह की घटना पहले नहीं हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल और प्रबंधन से जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्कूल के गेट पर फायरिंग कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले ये नकाबपोश कौन थे और उनके पीछे कौन है? पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले CCTV फुटेज और आसपास लगे अन्य CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है जिससे अपराधियों के आने जाने और अन्य गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements