पटना संग्रहालय में गूंजी बज्जिका की मिठास, पुस्तक लोकार्पण और भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

पटना, 28 जुलाई। बिहार की लोकभाषा बज्जिका के संरक्षण और साहित्य को समर्पित एक कार्यक्रम का आयोजन पटना संग्रहालय में किया गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा ‘सामयिक परिवेश’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11वें आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना तीन दिवसीय समारोह में पुस्तक लोकार्पण, पत्रिका विमोचन, बज्जिका कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर लेखिका ममता मेहरोत्रा ने कहा कि पिता की स्मृति में आयोजित यह समारोह उन्हें आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा प्रदान करता है।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि ज्वालासांध्य पुष्प ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बज्जिका भाषा के विकास के लिए केवल इसके संरक्षण की बात करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को अपनी मातृभाषा में लेखन के लिए भी आगे आना चाहिए।

Please open this  Youtube Channel & Subscribe

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिंदी और बज्जिका की लेखिका सविता राज ने किया। उनके प्रभावी संचालन ने पूरे आयोजन को रोचक तथा और कवियों और श्रोताओं के बीच उत्साह का माहौल बनाए रखा।
कवि सम्मेलन में देश के अनेक राज्यों से आए कवियों ने सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएं, देशभक्ति, नारी शक्ति और जीवन के विविध पहलुओं से सम्बंधित रचनाएं प्रस्तुत की। बज्जिका की एक भावपूर्ण पंक्ति
“दर्द चाहे जेतना छुपावऽ, अँखिया सब बयाँ कऽ दइत हए।” ने श्रोताओं की विशेष सराहना हासिल की।

कार्यक्रम के दौरान ‘सामयिक परिवेश’ नामक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। साथ ही साहित्य, कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों एवं रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ज्वालासांध्य पुष्प, अमिताभ कुमार सिन्हा, ममता मेहरोत्रा, मणिभूषण प्रसाद सिंह ‘अकेला’, जनार्दन मिश्रा, सविता राज, ब्रजेश राणा, नंद किशोर साहु, आभा अनुरंजिता, डॉ. विद्या चौधरी, सुरेश वर्मा, मुकेश कुमार मृदुल, अवधेश त्रिषित, पुष्पा गुप्ता, आशीष अकिंचन, दिनेश कुमार सिन्हा, अखौरी चन्द्रशेखर, ज्योति सिन्हा और रूपम सिन्हा सहित अनेक साहित्यकार उपस्थित रहे। अंत में अशोक कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements