झारखंड: घाटशिला में विधानसभा स्तरीय बैठक की तैयारी को लेकर झामुमो ने किया मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमेश कांत गिरि. घाटशिला संवाददाता. झारखंड.
घाटशिला: 22 अप्रैल 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा का विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित होना है। जिसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा संपर्क कार्यालय घाटशिला में धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा की अध्यक्षता में एक रणनीतिक बैठक हुई।

इसमें आगामी विधानसभा स्तरीय बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत से पंचायत पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला नेत्रीगण और युवा कार्यकर्ता सहित झामुमो के सभी प्रकोष्ठों के सदस्य इस आगामी बैठक में भाग लेंगे।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन एवं जिसके तहत आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए  दिशानिर्देश तय किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे, जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, गुड़ाबांदा प्रखंड उपाध्यक्ष भोगान मुर्मू, दामपाड़ा के वरिष्ठ नेता दसमत सोरेन, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, कमल मंडल, काजल डान, विकास मजूमदार, विक्रम मुर्मू, बीरम मुर्मू, कौशिक कुमार, आनंद गोयल, अभिजीत विश्वास और देवीलाल महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें