घाटशिला के तामुकपाल में एक दिवसीय भव्य सरहुल पूजा का आयोजन; अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

झारखंड सहित तीन राज्यों के मुंडा समाज प्रतिनिधि सहित दस हजार महिला-पुरुष, सांसद, विधायक करेंगे शिरकत

उमेश कांत गिरि घाटशिला संवाददाता झारखंड
घाटशिला में आज 12 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय सरहुल पूजा का आयोजन हो रहा है। इसका आयोजन संरक्षक सपन मुंडा के देखरेख में तमाकपाल पाल स्थित कुरकुटा डुगरी स्थल पर हो रहा है। इसके आयोजन को लेकर सपन मुंडा ने बताया कि साल 2012 में इस स्थल पर हमारे पूर्वजों द्वारा प्रकृतिवादी से संबंधित पशु-पक्षी वृक्ष, जंगल, पहाड़ आदि के अस्तित्व को भगवान के द्वारा जिवितता को बरकरार रखने के लिए इस सरहुल पूजा की शुरुआत की गई। वर्तमान में युवा पीढ़ी अपने धर्म संस्कृति और संस्कार की विरासत को संभालने में अग्रणी भूमिका निभाए।

इसी के मद्देनजर मुंडा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग तीन राज्यों झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा से इस एक दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत का रहे हैं। इस कार्यक्रम में अनुमानित दस हजार मुंडा समाज के प्रतिनिधि सहित महिलाएं-पुरुष युवा वर्ग शामिल होंगे। सपन मुंडा ने कहा कि इस एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम में आधुनिक डीजे न होकर परंपरागत वाद्य यंत्रों ढोल-नगाड़े बजाते हुए आकर्षक मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पूजा स्थल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 18 को झंडों से पाटकर सजाया गया है।

इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आने की स्वीकृति मिली है। साथ ही सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है। पूजा स्थल पर हाथी, घोड़ा आदि की मूर्ति दर्शाने से संबंधित उन्होंने बताया कि पूर्वजों ने पशुओं को इस प्राकृतिक संसाधन में अमूल्य धरोहर के रूप में एक अंग माना गया है। इसी कारण इस पूजा स्थल पर जंगल के बीच में मनाने कि पूर्वजों द्वारा परंपरा रही है। जिससे प्राकृतिक संसाधन से जुड़े जंगल, पहाड़ पेड़-पौधे, वृक्ष, पशु-पक्षी कि रक्षा कि संदेश लोगों में जाती है। सपन मुंडा ने अपने समाज के लोगों से आह्वान करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की  गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements