
जमीन विवाद को लेकर गांव के दो पक्षों में पहले से विवाद चल आ रहा था जिसकी परिणति आज पुलिस पर हमले के रूप में दिखी।
घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रहलादपुर पंचायत वार्ड-10 की है। गांव के दो लोगों के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसमें पुलिस एक पक्ष के पास बीच बचाव करने गई थी। इसी बीच यह परिवार किसी बात से उग्र हो गया और उसने कुदाल से पुलिस पर हमला कर दिया। उन लोगों ने एक पुलिसकर्मी को कॉलर पकड़कर मारा एवं SI पर हमला कर उनका नेम प्लेट तोर दिया तथा पुलिस कर्मी की बर्दी फार दी। जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।
इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि युवक और महिला ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ रखा है और अन्य पुलिसकर्मी कॉलर छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में साफ साफ सुनाई दे रहा है कि युवक किसी प्रसाद या प्रताप का नाम ले रहा है, जिसके कहने पर पुलिस उसे पकड़ने आई है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी के हाथ में कुदाल भी दिखाई दे रहा है।
यह वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा छुपकर बनाया गया प्रतीत होता है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इसके वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है तथा प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार है।










