उमेश कांत गिरि, घाटशिला संवाददाता झारखंड
ट्रेन संख्या 12101ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में एक बच्ची ने जन्म लिया। महिला शालीमार की रहने वाली थी। ट्रेन के स्टाफ की तत्परता से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ट्रेन के शालीमार स्टेशन पर पहुंचने के बाद दोनों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।
ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट ट्रेन मुंबई से कोलकाता के शालीमार तक जाती है। इस ट्रेन के S4 में एक गर्भवति महिला रायपुर में चढ़ी, जिन्हें शालीमार तक की यात्रा करनी थी। ट्रेन जैसे ही खड़गपुर से चली उसके बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसकी सूचना ट्रेन में सफर कर रहे रेलवे के स्टाफ को दी गई। जिसके बाद रेलवे के अन्य स्टाफ और यात्रियों के सहयोग से उस महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। सफर कर रही महिला यात्री का नाम श्रीमती मिनारा मोल्ला है जो शालीमार की ही रहने वाली हैं।
रेलवे कर्मियों के समय पर सहयोग और देखभाल के कारण महिला ने ट्रेन में ही सुरक्षित रूप से एक बच्ची को जन्म दिया। शालीमार स्टेशन पहुंचने पर मां और नवजात को सुरक्षित उतारा गया। तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा एवं बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए अस्पताल में रेफर किया गया।
यह घटना रेलवे कर्मियों की सजगता, मानवीय दृष्टिकोण एवं कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी यात्री की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की। रेलवे ने बच्चों की सुरक्षा के लिए अब कई ट्रेनों में “बेबी बर्थ” (Baby Birth) की सुविधा भी शुरू की है, जो लोअर बर्थ से जुड़ी होती है और गिरने से बचाने के लिए बेल्ट के साथ आती है।










