झारखंड का पूर्वी सिंहभूम द्वितीय विश्वयुद्ध का केंद्र था..! एक महीने में दूसरी बार मिला जिंदा बम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले मार्च महीने में भी द्वितीय विश्व युद्ध के 227 किलोग्राम दो शक्तिशाली वजनी जिंदा बम पाए गए थे

उमेश कांत गिरि. घाटशिला संवाददाता. झारखंड.
घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा गांव में स्वर्ण रेखा नदी किनारे मिले एक संदिग्ध बम से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बम मिलने की सूचना के बाद बहरागोड़ा पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले पुलिस की तैनाती कर दी है। बार बार बम मिलने से स्थानीय अब ये कहने लगे हैं कि क्या द्वितीय विश्वयुद्ध सिंहभूम जिले में ही लड़ा गया था।

घाटशिला अनुमंडल में द्वितीय विश्वयुद्ध के एक बार फिर से बम मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके पहले मार्च में भी तब के अमेरिका निर्मित दो बम मिले थे जिसका प्रत्येक का वजन क्रमशः 227 किलोग्राम था। जिसको सेना के जवानों ने अपने कब्जे में ले कर उसे स्वर्णरेखा नदी के निकट ही 20 फीट गढ्ढे में डाल कर डिफ्यूज किया गया था।

बम की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने अपने वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी । इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर पानीपाड़ा स्वर्ण रेखा नदी घाट पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति उस बम के करीब न जा सके। और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर भारी डर का माहौल व्याप्त है। लोग अप्रिय घटना से आशंकित हैं। और जल्द से जल्द बम को सुरक्षित तरीके से “डिफ्यूज” करने की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पूर्व मार्च महीने में इसी स्थान से दो जिंदा बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय के पाए गए थे जो कि काफी शक्तिशाली थे। विशेषज्ञों के अनुसार यह अगर फट जाता तो 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र को प्रभावित कर जानमाल की क्षति कर सकता था। जिसे सेना विशेषज्ञों ने बड़ी कठिनाई से 25 बमनिरोधी दल द्वारा सावधानी पूर्वक डिफ्यूज किया गया था।

इसी जगह पर उसी प्रकार के बम मिलने से आसपास के रहने वाले ग्रामीण बुरी तरह से डरे हुए हैं। आसपास रहने वाले ग्रामीणों द्वारा संभावना जताई जा रही है, कि इस जगह को प्रशासन अच्छी तरह से तलाशी ले, नदी और बालू के अंदर आसपास और भी कई बम होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

बहरहाल, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बम को डिस्पोज करने को लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें