मुजफ्फरपुर जिले का कपरपूरा गुमटी नंबर 107 उस समय हाईप्रोफाइल हो गया जब उसे खोलने खुद कांटी विधायक ई. अजीत कुमार पहुंचे। गांव वालो की भीड़ के सामने अजीत कुमार ने उस गेट को खोल नजदीकी ग्रामीणों सहित लगभग 30 गांवों को एक बड़ी राहत दी।
कब बंद हुआ कपरपूरा रेलवे गुमटी

26 फरवरी की अर्धरात्रि अचानक से ही सोनपुर मंडल रेलवे की तरफ से कपरपूरा रेलवे गुमटी को बंद कर दिया गया। इस गुमटी को बंद करने की कोई सूचना रेलवे की तरफ से पहले से नहीं दी गई थी। अगले दिन सुबह जब लोग पहुंचे तो बताया गया कि यह रेलवे गुमटी हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बाद आस पास के आक्रोशित ग्रामीणों का हुजूम जुटना शुरू हुआ।
इस रास्ते की जरूरत क्यूं
सेरेना के दीपक कुमार ने बताया कि यह गुमटी आस पास के लगभग 20 -25 गांव को जोड़ती है। एक तरीके से कहें तो यह सड़क इस इलाके की लाइफलाइन है जिसमें यह रेलवे फाटक एक रोड़े की तरह था। इस गुमटी से ही स्थानीय ग्रामीण शहर, बाजार, खेत-खलिहान सहित डॉक्टर से दिखाने और अस्पताल जाने तक का एक मात्र रास्ता था। साइन के सुरेंद्र चौधरी के अनुसार यह रास्ता तब का है जब रेलवे लाइन भी नहीं था।NH 28 अगर जाम में फंस जाए तो यही एकमात्र वो शार्टकट रास्ता है जिसके द्वारा जाम में फंसने की बजाये साइन, सेरेना तथा मोतीपुर होते हुए आगे का रास्ता तय करते हैं।
कांटी विधायक ई. अजीत कुमार का प्रयास

इसी बीच यह खबर कांटी विधायक अजीत कुमार तक पहुंची, क्योंकि रेलवे गुमटी का क्षेत्र सीधे सीधे कांटी विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस के बाद अजीत कुमार ने ग्रामीणों की आकांक्षा और मांग को देखते हुए इस गुमटी के खुलवाने का प्रयास शुरू किया। इस प्रक्रिया के दौरान इन्हें जानकारी मिली कि भारत सरकार रेलवे पर अपने होने वाले खर्चे में कटौती करने के लिए यह गुमटी बंद कर दिया है।
अजीत कुमार ने मुजफ्फरपुर DM से आग्रह किया कि यह गुमटी खुलवा दें लेकिन DM का प्रयास भी सफल नहीं हुआ। अंत में अजीत कुमार ने 6 अन्य विधायकों की सहायता ली और सोनपुर मंडल के DRM से मिले। जहां उन्होंने बताया कि इस गुमटी के बंद होने से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है दूसरे रास्ते से जाने में काफी खतरा है। क्यूंकि उस रास्ते में सन्नाटा है और सड़क पर कोई सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। DRM ने उनकी बातों को सुना और आश्वस्त किया कि आपकी बातों पर विचार किया जाएगा। और अंततः कपरपूरा रेलवे गुमटी खुल गया जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और नजदीकी गांव में हर्ष का माहौल था।
विधायक अजीत कुमार की घोषणा
गुमटी खोलने के दौरान ही अजीत कुमार ने वहां उपस्थित ग्रामीणों को भरोसा दिया कि आने वाले समय में इस गुमटी से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा तथा गुमटी से गुजरने वाली सड़क का PWD के द्वारा सुधा डेयरी से सेरेना तक चौड़ीकरण कराया जाएगा।










