W. Bangal: TMC पर टूटा लोगों का गुस्सा; अभिषेक और कल्याण बनर्जी के बाद मदन मित्रा पर कहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्र सरकार की एक एजेंसी के जमीन पर TMC के विधायक ने अपना महल खड़ा कर उसे पार्टी दफ्तर बना दिया। जिसको लेकर वरीय पुलिस अधिकारी की अध्यक्षता में उस मकान का ताला तोड़ तलाशी अभियान चला और कुछ आवश्यक दस्तावेज जब्त कर साथ ले गए

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस(TMC) पर तो जैसे शामत सी आ गई है। इसकी पटकथा खुद ममता बनर्जी ने ही मतगणना के दिन लिख दी थी। पहले मतगणना स्थल पर खुद पर हमले का झूठ बोलना, इसके बाद TMC के कुछ कार्यकर्ताओं और पार्टी दफ्तरों पर हमला प्लांट करना, उसी कड़ी में अभिषेक बनर्जी और अंत में कल्याण बनर्जी पर उनके ही किसी कार्यकर्ता का हमला ये सारी घटनाएं सूत्रों के हवाले से बताई जा रही है। लेकिन इन सब घटनाओं के बीच बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय पर तलाशी अभियान चलाया।

खबर के मुताबिक सरकारी जमीन पर बने एक आवास की करमहाटी विधायक मदन मित्रा से जानकारी लेने पुलिस गई थी। लेकिन मदन अपने घर पर उपस्थित नहीं थे और घर पर ताला लटक रहा था। जिसके बाद बैरकपुर पुलिस कमिश्नरी के पुलिस उपायुक्त द्युतिमान भट्टाचार्य के नेतृत्व में पुलिस ने उनके घर पर ताले को तोड़कर घर की तलाशी ली और कुछ आवश्यक दस्तावेज जब्त किए। इसके बाद वापस ताला लगा पुलिस चली गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी का कारण करमहाटी विधायक मदन मित्रा से जुड़े एक पार्टी कार्यालय “उदयविला” का मामला है। कहा जा रहा है कि यह पार्टी कार्यालय केंद्र सरकार की एक एजेंसी की जमीन पर बना है। पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि केंद्र सरकार के एजेंसी के जमीन पर आखिर एक आवास का निर्माण कैसे हो गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि करमहाटी विधायक मदन मित्रा कभी कभी इस आवास पर आते हैं और ठहरते भी हैं। लेकिन अब तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इस संपत्ति का कानूनी मालिक आखिर है कौन?

आपको बताते चलें कि चुनाव में हार के बाद बंगाल में TMC पर लोगों का हर टूट पड़ा है। आए दिन तृणमूल के कार्यकर्ताओं पर सताये हुए लोगों का गुस्सा फूट रहा है। कई ऐसी खबरें भी आई है कट मनी वापस करने को टीएमसी के नेताओं ने लोगों से कहा है कि जिन्होंने भी उन्हें कट मनी दे है वो आकर अपने पैसे वापस ले जायें।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें