मुजफ्फरपुर: 35 कलाओं और हुनर के साथ “किलकारी” में “चक धूम धूम” समर कैम्प की शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

समर कैम्प के माध्यम से बच्चों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान

31 मई रविवार से मुजफ्फरपुर के “किलकारी” शाखा में “चक धूम धूम” समर कैम्प की शुरुआत हुई। जहां बच्चे 35 तरह के प्रादेशिक और सांस्कृतिक कलाओं को सीख और समझ पाएंगे।

मुजफ्फरपुर: शहर के चर्च रोड, जिला स्कूल छात्रावास स्थित बिहार बाल भवन “किलकारी” शाखा में “चक धूम धूम” समर कैंप की शुरुआत हुई। इसका उ‌द्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास, बिहार विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ०तारन राय, बी एड कॉलेज की निदेशक डॉ० मोनालिसा, जिला स्कूल प्राचार्य जीबू झा के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रकृति और विज्ञान विधा से जुड़े बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से बने हुए मैजिक एवं किलकारी कर्मी द्वारा बच्चों के बनाएं गुलदस्ता भेंट कर किया गया।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास चक धूम धूम समर कैम्प का उ‌द्घाटन भाषण देते हुए कहा कि हुनर समाज में एक अलग पहचान और सम्मान दिलाता है। निरंतर सीखने और अपने कौशल को अपग्रेड करने से बच्चे क्षेत्र में विशेषज्ञ बन सकते हैं। वही मुख्य अतिथि श्रीमती (डॉ०) तारन राय ने बताया कि हाथ का हुनर आत्मविश्वास दिलाता हैं। समर कैम्प में सिखाये जा रहे हुनर के माध्यम से बच्चों में भावनातमक एवं सामाजिक विकास होगा तथा बच्चों को बेहतर करने का अवसर प्राप्त होगा।

प्रमण्डल कार्यक्रम समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि  बिहार बाल भवन “किलकारी” ‌द्वारा दिनांक 01.06.2026 से दिनांक 21.06.2026 तक “चक धूम धूम” समर कैम्प का आयोजन किया गया है। 21 दिवसीय समर कैम्प में 35 तरह के कलाओ का प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञ द्वारा प्राप्त करेंगे। किलकारी में पूर्व से कला, संस्कृति, विज्ञान एवं खेल से संबंधित संचालित गतिविधियों के अतिरिक्त बांधनी कला, टेक्सटाइल पेंटिंग, सुजनी आर्ट, मंडाला पेंटिंग, स्केटिंग, फोटोग्राफी, कत्थक, तबला वादन, वॉली बॉल, सॉफ्ट बॉल, मास्क मेकिंग, सृजनात्मक लेखन, मूर्तिकला, ग़ज़ल, पोट्रेट पेंटिंग, गरबा, नाटक, पीपल के पत्ते पर चित्रकारी, गीतापाठ, बैडमिंटन का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी रश्मि आनंद ने बताया कि 8 से 16 आयुवर्ग के बच्चे “चक धूम धूम” समर कैम्प में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रुप से बिहार बाल भवन के प्रशिक्षक कायनात आफरीन, सीमा कुमारी, गौरीशंकर मिश्रा, अरुनीमा, अमन राज, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सुजाता कुमारी, रूपा पाठक, राजू सहनी, आशीष राज, बब्लू कुमार, राजीव कुमार, अर्पिता कुमारी, कृष्णनंदन कुमार, प्रियंका चौधरी मौजूद थे। बिहार बाल भवन किलकारी के नृत्य विधा के बच्चों द्वारा सामा चकेवा,निंदिया के मातल दूल्हा लोकगीत पर भाव नृत्य एवं संगीत विधा के बच्चों द्वारा साँसो की माला गीत की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन इंद्रजीत कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा बाला, सीआरपी कमीशनरी रिसोर्स पर्सन द्वारा दिया गया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements