
असम से बिहार तक फैला नशा तस्करों का जाल, 136.35 किलो हेरोइन के साथ 1 महिला और 4 पुरुष गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर (खबर जिन्दगी): बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को नशे के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने तुर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कथित अंतरजिला हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 27 लाख की मूल्य के बराबर 136.35 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 27 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई के बाद पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नशे के कारोबार के नेटवर्क की पूरी तहकीकात करने में लगी है। जिससे यह पता लग सके कि इसका मुख्य सरगना कौन है और यह खेप किसे पहुंचाई जानी थी।
संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता
बताया गया कि बिहार एसटीएफ नारकोटिक्स सेल की विशेष टीम को हेरोइन तस्करी से जुड़े इनपुट मिले थे। जिसमें कहा गया था कि किशनगंज से पटना निजी बस से नशे का समान हेरोइन तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इसके बाद मुजफ्फरपुर जिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तुर्की थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने मौके से पांच संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया।
वैशाली और पटना से जुड़े हैं आरोपी के तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली और पटना जिले के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में 4 वैशाली के अलग अलग से संबंधित हैं। पहला कुंदन कुमार जो कि पुरुषोत्तमपुर जाफराबाद, राघोपुर थाना, वैशाली का रहने वाला है वहीं प्रकाश कुमार, गांव परोहा, राघोपुर थाना, वैशाली का है। वहीं रोहित कुमार भी राघोपुर थाना के पुरुषोत्तमपुर का रहने वाला है। जबकि सतीश कुमार रुस्तमपुर थाना, वैशाली का है। 1महिला तस्कर काजल देवी का घर पटना के फतुहा थाना स्थित कच्ची दरगाह जेठुली परता है।
27 लाख कीमत की 136.35 किलोग्राम हेरोइन बरामद
बिहार के नौजवानों को नशे की गर्त में धकेलने के लिए नशे की इतनी बड़ी खेप की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 136.35 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के आकलन के मुताबिक इसकी बाजार कीमत लगभग 27.20 लाख रुपये है।
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है। पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई कहां और किसे की जानी थी। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और अंतरजिला नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।










