संविधान के आदर्शों में सशक्त एवं विकसित भारत का आधार; सोना देवी विश्वविद्यालय में संविधान दिवस समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रमुख. घाटशिला. झारखंड.

घाटशिला। सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं NSS प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शिवचन्द्र झा ने संविधान दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों का आधार है। उन्होंने युवाओं से संविधान को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और जीवन में अपनाने की अपील की। साथ ही, डिजिटल युग में भ्रामक सूचनाओं और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने पर भी जोर दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कहा कि संवैधानिक आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं, कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने युवाओं से शिक्षा, शोध और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी, नैतिकता और राष्ट्रप्रेम को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि संवैधानिक आदर्शों को आत्मसात करके ही सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक कुंदन रंजन तिवारी ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मरियों और विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना एवं संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई। आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.