आरक्षण से लेकर जीविका तक: महिला सशक्तिकरण या सियासी रणनीति? वोट बैंक की राजनीत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

विशेष विश्लेषण | खबर जिन्दगी

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, आर्थिक आत्मनिर्भरता और महिला आरक्षण का मुद्दा देश की राजनीति के केंद्र में है। केंद्र सरकार की ओर से महिला आरक्षण को परिसीमन बिल के साथ मंजूरी दिए जाने की खबरों के बीच राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर बहस तेज हो गई है।

दूसरी ओर, बिहार में जीविका समूहों और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

महिला आरक्षण और परिसीमन: बदल सकता है राजनीतिक प्रतिनिधित्व

केंद्रीय कैबिनेट ने 27 नवंबर 2026 को परिसीमन और संविधान संशोधन से जुड़े नए विधेयकों को मंजूरी दी है। इसके तहत तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र सरकार परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर 2029 के लोकसभा चुनाव से महिला आरक्षण लागू करना है।

प्रस्तावित व्यवस्था में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सीमा 650 तक या मौजूदा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव करने का प्रावधान है।

इसके द्वारा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर तय करने तथा राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व 2051 तक सुरक्षित रखने की बात कही गई है। हालांकि इन प्रस्तावों को संसद की मंजूरी और आवश्यक संवैधानिक प्रक्रिया से गुजरना होगा।

महिला आरक्षण पर सहमति, परिसीमन पर असहमति

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 यानी 106वें संविधान संशोधन के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया था। लेकिन इसके क्रियान्वयन को जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़ा गया था।
अब सरकार इसे 2029 से पहले लागू करने की तैयारी में है।

सत्ता पक्ष इसे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी देने वाला ऐतिहासिक कदम बता रहा है। वहीं, विपक्ष की आपत्ति परिसीमन को महिला आरक्षण से जोड़ने और सीटों के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पर है। विपक्षी दलों का तर्क है कि महिला आरक्षण लागू करने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए परिसीमन को अनिवार्य शर्त नहीं बनाया जाना चाहिए।

इस बहस का एक महत्वपूर्ण पहलू राज्यों के बीच राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संतुलन भी है। खासकर दक्षिण भारत के राज्यों को आशंका रही है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से उनकी संसदीय हिस्सेदारी प्रभावित हो सकती है। नए प्रस्ताव में राज्यों के मौजूदा आनुपातिक हिस्से को सुरक्षित रखने का प्रावधान इसी चिंता को संबोधित करने की कोशिश है।

महिला वोट बैंक: राजनीतिक दलों की बदलती रणनीति

ब्रह्मर्षि विकास संगठन के सचिव और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय राजनीति में महिला मतदाताओं की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हुई है। अब महिलाएं केवल परिवार के राजनीतिक निर्णयों से प्रभावित मतदाता नहीं रह गई हैं, बल्कि अनेक चुनावों में स्वतंत्र रूप से मतदान करने वाले एक प्रभावशाली वर्ग के रूप में उभरी हैं।

इन्होंने बताया कि इसी बदलाव के साथ राजनीतिक दलों की रणनीति में भी परिवर्तन आया है। महिलाओं के लिए नकद सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, रोजगार, स्वरोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाएं चुनावी घोषणापत्रों और राजनीतिक अभियानों का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं।

बिहार इसका एक प्रमुख उदाहरण है। यहां महिला मतदाताओं की सक्रियता और स्वयं सहायता समूहों के व्यापक नेटवर्क ने ग्रामीण राजनीति को नया स्वरूप दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, महिलाओं तक सीधी पहुंच बनाने वाली योजनाएं सरकार की सामाजिक और राजनीतिक स्वीकार्यता को प्रभावित कर सकती हैं।

जीविका: महिला सशक्तिकरण का मॉडल या राजनीति का केंद्र?

बिहार में महिला सशक्तिकरण की चर्चा जीविका के बिना अधूरी है। वर्ष 2006 में शुरू हुई बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत जीविका के माध्यम से महिलाओं का एक बड़ा सामाजिक और आर्थिक नेटवर्क तैयार हुआ है। गांवों में महिलाओं की सामूहिक भागीदारी, आर्थिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों पर उनकी आवाज को मजबूती मिली है।

लेकिन समय के साथ जीविका केवल ग्रामीण आजीविका का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि बिहार की राजनीतिक बहस का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। सत्ता पक्ष इसे महिला आत्मनिर्भरता और गरीबी उन्मूलन की उपलब्धि बताता है, जबकि विपक्ष इसके राजनीतिक इस्तेमाल पर सवाल उठाता रहा है।

शराबबंदी का फैसला: सामाजिक मांग या राजनीतिक समीकरण

9 जुलाई 2015 को पटना में महिलाओं के एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शराबबंदी लागू करने की मांग की। इसके जवाब में नीतीश कुमार ने दोबारा सरकार बनने पर शराबबंदी लागू करने का वादा किया था।

नवंबर 2015 में सरकार बनने के बाद इस दिशा में निर्णय लिया गया और 5 अप्रैल 2016 से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू कर दी गई। सत्ता पक्ष ने इसे महिलाओं की मांग और सामाजिक सुधार से जुड़ा ऐतिहासिक फैसला बताया। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों के एक वर्ग ने इसे महिला मतदाताओं को एकजुट करने वाली महत्वपूर्ण चुनावी रणनीति के रूप में भी देखा।

महिलाओं की भागीदारी या चुनावी लाभ?

महिला आरक्षण, जीविका, स्वरोजगार योजनाएं और शराबबंदी जैसे मुद्दों को एक साथ देखने पर बिहार और देश की राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका स्पष्ट दिखाई देती है।

एक तरफ महिलाओं के लिए आरक्षण और आर्थिक सहायता जैसी पहल लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत कर सकती हैं। दूसरी तरफ राजनीतिक दलों के लिए महिला मतदाता एक महत्वपूर्ण चुनावी आधार बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.