मुजफ्फरपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, सिकंदरपुर में आयोजित इंडोर समर बाल ओलंपियाड में इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

विद्यालय के पीटी शिक्षक शत्रुधन के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
रोप स्किपिंग (स्पीड हॉप) प्रतियोगिता में अंजनी किरण एवं विजय लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं रोप स्किपिंग (स्पीड स्प्रिंग) में अंकित कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।
कैरम प्रतियोगिता में आदर्श कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लूडो अंडर-14 में रिया सिंह एवं मोहम्मद आबिद अंसारी ने जीत हासिल की, जबकि लूडो अंडर-17 में आदित्य कुमार ने विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की चेयरपर्सन दिव्या, निदेशक सुमन कुमार, संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार एवं प्राचार्य सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










