एम एस केशरी पब्लिकेशन की स्थापना दिवस के अवसर पर एक “एक पेड़ साहित्य के नाम” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर के सदस्यों ने भाग लिया व एक वृक्ष साहित्य के संरक्षण के लिए लगाया। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर के पाई संस्थान में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि नगर विधायक रंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी व पाई संस्थान के संस्थापक इंजी विशाल कुमार उपस्थित रहे। मंच संचालन व सरस्वती वंदना मुस्कान केशरी व सुजाता शर्मा द्वारा किया गया।
कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों पियूष कुमार आशु, विवेक कुमार, विवेक वशिष्ठ, प्रतोष कुमार, सुजाता शर्मा, शिल्पा श्रीवास्तव, सदैव सौरभ, तुषार कुमार, अमीर हमजा, प्रयास तिवारी, दीपा श्रीवास्तव, डाॅ फैज़ शाकिर, अचानक ईश्वर, राज कुमार राज व रिषु कुमारी ने शानदार प्रस्तुति दी। सभी आमंत्रित कवियों को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र व पत्रिका देकर सम्मानित किया गया।
एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी ने सभी साहित्यकार का तहे दिल से धन्यवाद किया। एम एस केशरी पब्लिकेशन को लेकर मुस्कान केशरी ने बताया कि इसके द्वारा एकल व साझा संकलन पुस्तकें प्रकाशित की जाती हैं और हर माह दो दिवसीय काव्यगोष्ठी, जुगलबंदी, साक्षात्कार और कविता व विडियो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर के साहित्यकार सम्मिलित होते हैं और कार्यक्रम के दौरान अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देते हैं।










