मुजफ्फरपुर: जमीनी विवाद को लेकर युवक एवं महिला ने मुशहरी पुलिस पर किया हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

जमीन विवाद को लेकर गांव के दो पक्षों में पहले से विवाद चल आ रहा था जिसकी परिणति आज पुलिस पर हमले के रूप में दिखी।

घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रहलादपुर पंचायत वार्ड-10  की है। गांव के दो लोगों के बीच वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था। जिसमें पुलिस एक पक्ष के पास बीच बचाव करने गई थी। इसी बीच यह परिवार किसी बात से उग्र हो गया और उसने कुदाल से पुलिस पर हमला कर दिया। उन लोगों ने एक पुलिसकर्मी को कॉलर पकड़कर मारा एवं SI पर हमला कर उनका नेम प्लेट तोर दिया तथा पुलिस कर्मी की बर्दी फार दी। जिसका अब वीडियो वायरल हो रहा है।

इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि युवक और महिला ने एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ रखा है और अन्य पुलिसकर्मी कॉलर छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में साफ साफ सुनाई दे रहा है कि युवक किसी प्रसाद या प्रताप का नाम ले रहा है, जिसके कहने पर पुलिस उसे पकड़ने आई है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी के हाथ में कुदाल भी दिखाई दे रहा है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा छुपकर बनाया गया प्रतीत होता है, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इसके वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है तथा प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements