मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 11 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है। अभी यह बिहार की दहलीज तक पहुंच चुका है। मानसून को लाने वाली परिस्थितियां बनी हुई है। मानसून की पूर्वोत्तर के राज्यों तक पहुंच बन गई है। पूर्वोत्तर बंगाल की खारी वाला मानसून सिलीगुड़ी तक आ पहुंचा है।
केरल में मानसून की दस्तक
इस बार केरल में मानसून थोड़ी देर से आई। अमूमन मानसून केरल में 29 मई तक दस्तक दे देती है लेकिन इस बार 5 दिनों की देरी से 4 तारीख को मानसून ने केरल में दस्तक दी। उसके बाद से वह लगातार आगे की तरफ बढ़ रहा है और चेन्नई तक उसकी पहुंच बन गई है। चेन्नई में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू होने वाली है।
बिहार में कब पहुंचेगा मानसून
इधर बिहार में मानसून दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होकर बिहार तक पहुंचता है। कहा जाता है कि मानसून 10 जून तक बिहार में प्रवेश करता है। लेकिन अब तक कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बिहार में मानसून 20 जून के बाद ही बिहार पहुंचता रहा है। कई बार ऐसा होता था कि मानसून समय से केरल में आया करता था लेकिन हवा के दबाव के चलते उसकी गति धीमी पड़ जाती थी। उसके बाद बंगाल की खाड़ी की तरफ से उठने वाला मानसिक भी कमजोर पड़ जाता था। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार देर से आने के बाद भी मानसून 5 दिन की देरी से बिहार में दस्तक देगा।
बिहार के पड़ोसी राज्यों में मानसून की स्थिति
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे पूर्वोत्तर में पहुंचने के बाद बिहार की तरफ बढ़ते हुए हिमालयी बंगाल को पूरी तरह ढक चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मानसून के आगे पढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है जिसके बाद अब मानसून पूर्वी बिहार झारखंड और पश्चिमी बंगाल की तरफ रुख कर चुका है। 2 से 3 दिनों में यह बिहार के पूर्वी जिलों जैसे कि किशनगंज कटिहार और पूर्णिया में दस्तक देगा उसके 2 दिनों बाद यह बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे बिहार को भिगोने को तैयार होगा। यह खबर किसानों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
किसानों के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि खरीफ की फसल लगाने को तैयार रहें। इस बार मानसून थोड़ा पहले आया है तो इसका लाभ उठाएं। मौसम विभाग के अगर अनुमान सही है तो बिहार वासियों को गर्मी और तपिश से बहुत जल्दी राहत मिलने के आसार हैं।










