मुजफ्फरपुर में कवि सुमन कुमार मिश्र के काव्य संग्रह “मौन संवाद” का भव्य लोकार्पण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर, 12 जून 2026। नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन सभागार, छोटी सरैयागंज, मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को साहित्यकार एवं कवि सुमन कुमार मिश्र के चर्चित एवं बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “मौन संवाद” का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं साहित्यिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने की, जबकि संचालन डॉ. पंकज कर्ण ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ. विनोद कुमार चौधरी (सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक) थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. शेखर शंकर मिश्र, डॉ. देवब्रत अकेला, डॉ. बृजभूषण मिश्र एवं डॉ. रामेश्वर द्विवेदी शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र और पुष्पमालाओं से किया गया। उपस्थित वक्ताओं एवं साहित्यकारों ने काव्य संग्रह “मौन संवाद” में संकलित रचनाओं के विविध साहित्यिक पक्षों, संवेदनशीलता तथा सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संग्रह की बहुआयामी अभिव्यक्ति और प्रभावशाली रचनात्मकता की सराहना करते हुए इसे समकालीन साहित्य की महत्वपूर्ण कृति बताया।

लोकार्पण समारोह के उपरांत एक भव्य कवि गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में कवि डॉ. हरि किशोर प्रसाद सिंह, डॉ. जगदीश शर्मा, सतेंद्र कुमार सत्येन, ओम प्रकाश गुप्ता, चांदनी समर, रामबृक्ष राम चकपुरी, अशोक भारती, सिग्बतुल्ला हमीदी, महफूज आरिफ, प्रमोद नारायण मिश्र, मुन्नी चौधरी, श्रवण कुमार, अनिल कुमार, अंजनी कुमार पाठक, अरुण कुमार तुलसी, देवेंद्र कुमार, सुप्रिया सोनी, शुभ नारायण शुभंकर, दिनबंधु आजाद, मोहन सिन्हा, चिराग पोद्दार, दीनदयाल राणा सहित अनेक कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं श्रोताओं की उपस्थिति रही। अंत में कवि एवं साहित्यकार सुमन कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों, कवियों, साहित्यकारों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। अध्यक्ष की अनुमति से कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें