मुजफ्फरपुर: प्रसाद हॉस्पिटल में आग से 5 लोगों की जलकर मौत अस्पताल पर शव गायब करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज सुबह सुबह मुजफ्फरपुर की शुरुआत बहुत ही दुखद खबर के साथ हुई। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने के पास स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग गई। अपुष्ट सूचना के अनुसार इस घटना में लगभग 5 लोगों के जल कर मरने की खबर है।

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में में रात लगभग 3:30 अस्पताल के 5 वीं मंजिल पर ICU में आग लग गई। जिसमें 5 मरीजों के झुलसकर मरने की सूचना है। यह आंकड़ा पूरी जानकारी मिलने पर बढ़ भी सकता है। आग का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट का होना बताया गया है। 3 बजकर 55 मिनट पर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि प्रसाद हॉस्पिटल में आग लग गई है। दमकल के आते आते तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। 6 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक 5 जिंदगियां काल के गाल में समा चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग 3 बजे के आस पास लगी थी। आग के तांडव के दौरान करीबन 57 बेड उस वक्त भरे हुए थे। देखते ही देखते आग नेविकराल रूप ले लिया। आग में वेंटिलेटर, मॉनिटर और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों के साथ अन्य बेड भी जल गए और उसके धुएं से पूरे अस्पताल परिसर में दम घुटने लगा। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने चीख-चीखकर मदद की। बदहवासी के आलम में कई मरीज ऊपर-नीचे भागने लगे। मरीज और उनके परिजनों को पता ही नहीं था कि इमरजेंसी गेट किधर है। अफरा तफरी का माहौल था। पांचवीं मंजिल से सब सीढ़ियों के सहारे अस्पताल से नीचे की तरफ भाग रहे थे।दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

प्रशासन ने माना अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही
घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने स्थिति का जायजा लेने के बाद मीडिया को बताया कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हुआ है। हॉस्पिटल की आईसीयू क्षमता 13 बेड की थी, लेकिन आग लगने वक्त लगभग 15 मरीजों को भर्ती थे। आग लगने के तुरंत बाद सभी को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें