मुजफ्फरपुर: श्रीराम जानकी मठ के महंत पर हमले के बाद जागा प्रशासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी मुजफ्फरपुर तुषार कुमार, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला, तथा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता के साथ श्रीराम जानकी मठ, रोहुआ पहुंच कर जांच रहे विवाद का कारण

बुधवार दिनांक 1 अप्रैल को श्रीराम जानकी मठ के महंत दीनानाथ दास पर जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद महंत ने मुशहरी थाने को नामजद अभियुक्तों के साथ लिखित आवेदन दिया गया। जिस पर मामले की जांच के लिए अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी मुजफ्फरपुर तुषार कुमार, सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला और मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता के साथ श्रीराम जानकी मठ पहुंचे।

घटना के संबंध में महंत के लिखित आवेदन के अनुसार बताया कि दिनांक 01अप्रैल को लगभग 4:00 PM बजे मंदिर में दर्शनों हेतु गया था। वहां मंदिर के पुजारी सियावर शरण द्वारा मुझे एक घर में घसीट कर अन्य अभियुक्तों द्वारा हथियारों से देशी बमू पर और अन्य साथियों पर जानलेवा हमला किया गया। इसके पीछे की वजह को महंत ने बताया है वो काफी दिलचस्प है।

महंत के अनुसार उनके ऊपर हमले का मुख्य कारण मठ की जमीन है जिसके उपर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही है। महंत के अनुसार सियावर शरण (पुजारी) मुझे कमरे में जाकर फोन कर हमलावरों को बुलाया और स्वयं हाथ में गड़ासी लेकर जान से मारने की धमकी दी। पुजारी के फोन के बाद मधुसूदन प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार, सत्यजीत कुमार उर्फ कुंदन, विक्रमादित्य सिंह लगभग 20 अन्य अज्ञात असामाजिक तत्वों हथियारों से लैस होकर आए मेरे ऊपर हमला कर दिया। और कहा कि “ये लोग यज्ञ से जीवित नहीं बचने चाहिए”।

इसके पहले महंत ने  दिनांक 27 मार्च 2026 को भी मुशहरी थाने को एक आवेदन दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया औरन्य तरीकों से दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

मंहत के आवेदन के अनुसार ऊपर लिखित आरोपियों सहित अन्य लामबंद अज्ञात असामाजिक तत्व, जो ग्राम- रोहुआ आपुछ के निवासी हैं। इन लोगों द्वारा प्रत्यक्ष एवं विभिन्न डिजिटल माध्यमों से मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मेरे उपरोक्त सभी व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर हो चुके हैं जो मेरे मठ की भूमि को अवैध रूप से अतिक्रमित करने की योजना बना रहे हैं। मेरे मठ पर दबाव बनाने आ रहे हैं जो उनके अंध श्रद्धा वत बाधा उत्पन्न हो रही है, जिसके फलस्वरूप मुझे बलवंतिक निकासित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्तमान में इन लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ रील प्रसारित कर दुष्प्रचार किया है कि “रोहुआ मठ के महंत ने नदिया बचेरी” पूर्व महंत अद्यतन की हत्या करवायी थी, जो एक उच्चस्तरीय खड़यन्त्र के तहत दुष्क धमकियों एवं इनके पूर्व आपराधिक इतिहास को देखते हुए अपनी एवं मठ की संपत्ति की सुरक्षा के प्रति गंभीर आशंका है। ये लोग कभी भी किसी अग्रिम घटना को अंजाम दे सकते हैं। श्रीमान से अनुरोध है कि उक्त धमकी से लामबंद अन्य अज्ञात व्यक्तियों की पहचान स्थापित होने पर उनका विवरण भी लिखित रूप से आपके समक्ष प्रस्तुत करूँगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें