हॉर्मूज की तनातनी में गहरा रहा तेल संकट..भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“हॉर्मूज में तनाव! क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए पूरा असर”

अमेरिका ईरान के बीच दूसरे चरण की बातचीत के निरस्त होने के बाद हॉर्मूज स्ट्रेट वे के खुलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के ऊंचे स्तर पर जा चुका है। भारत में भी इसका असर दिखने के आसार हैं। यहां भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की पूरी संभावना है।

पाकिस्तान द्वारा शांति समझौते की पूरी कोशिश की बाद भी दूसरे चरण की बैठक का निरस्त होना ईरान के मजबूत होने और फ्रंट फुट पर खेलने का संकेत है। अमेरिका के द्वारा सीज फायर का मियाद बढ़ाया गया है। बावजूद इसके ईरान हॉर्मूज खोलने को तैयार नहीं है। ईरान के ऊपर अब अमेरिका की किसी भी धमकी का असर होता नहीं दिख रहा है। यहां तक कि अभी अभी अमेरिका ने ईरान के ख़र्ग दीप पर कब्जे की बात कोई असर होता नहीं दिख रहा है।

इसी बीच ईरानी सांसद इब्राहिम ने पाकिस्तान को यह कहते हुए कटघरे में खड़ा कर दिया है कि वह भरोसे के लायक़ नहीं है। उन्होंने आगे लिखा है “अमेरिका ने पाकिस्तान का शांति वार्ता प्रस्ताव ईरान से भी पहले स्वीकार किया था। लेकिन बाद में वार्ता के बाद वह अपने वादे से मुकर गया। पाकिस्तान ने इसके बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा। पाकिस्तान इस बारे में भी कुछ नहीं कहता है कि अमेरिका ने लेबनान के मुद्दे पर और विदेशों में बंद फ्रीज एसेट्स को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन वह बाद में उनसे मुकर गया। एक मध्यस्थ ऐसा नहीं होता है। मध्यस्थ को एक और झुका हुआ नहीं होना चाहिए।”

ईरानी सांसद का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पाकिस्तान लगातार ईरान और अमेरिका की शांति वार्ता कराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अमेरिका की आर्थिक मदद से जिंदा पाकिस्तान की हालात पूरी दुनिया जानती है कि वह किस ओर झुकाव रखता है। हालांकि इसके बाद भी ईरान अपनी शर्तों के साथ पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ लगातार चर्चा कर रहा है।

इसी बीच 59 साल बाद UAE ने OPEC से बाहर निकलने का फैसला किया है। ईरान के द्वारा लगातार हमलों पर पाकिस्तान के द्वारा कुछ न बोलना और सऊदी अरब से बढ़ते मतभेदो के चलते UAE ने यह कदम उठाया है। ये सारी परिस्थितियां कच्चे तेल को और महंगी कर सकती हैं। जिसका असर भारत में भी देखने को मिल सकती है। पेट्रोलियम मंत्रालय पहले से कह रहा है कि उसे पेट्रोल पर 20 रुपए और डीजल पर 100 रुपए का नुकसान हो रहा है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें