इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन; छात्रों को दिए गए टिप्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मुजफ्फरपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन और आगे की पढ़ाई के लिए विषय परक टिप्स देना था।

बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य ने अपने अभिभाषण के माध्यम से सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की गई तथा भविष्य में विषय चयन को लेकर उनकी सोच को समझते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यालय के विषयवार कॉमर्स, आर्ट्स एवं साइंस संकाय के सभी पीजीटी शिक्षक उपस्थित रहे। इन शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विषय चयन, CBSE द्वारा उपलब्ध अवसरों एवं विभिन्न विषयों की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि विद्यालय में छात्रों की नियमित उपस्थिति उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। सुमन कुमार ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें, उनकी नियमित उपस्थिति पर ध्यान दें तथा विषय चयन के लिए उन पर किसी प्रकार का दबाव न बनाएं, बल्कि उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने में उनका मार्गदर्शन करें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने पढ़ने की कला-कौशल को लेकर अनुभव साझा किए और विद्यालय के अनुशासन तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की। अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त की कि आगामी दो वर्षों में भी विद्यालय इसी प्रकार विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ सहयोगात्मक संबंध बनाए रखेगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें