बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप से बच्चों में दिख रहा जोश और रोमांच का संगम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर। बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समर कैंप 2026 का दूसरा दिन बच्चों के लिए रोमांच, मनोरंजन और जोश से भरपूर रहा। दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जहां बच्चों ने शारीरिक और मानसिक संतुलन के महत्व को समझा। इसके बाद संगीत एवं कला गतिविधियों के अंतर्गत कीबोर्ड, गिटार, ऑक्टापैड व बेसिक लिरिक्स की कक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने संगीत की बारीकियों को सीखा। डांस सत्र में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

समर कैंप को और अधिक रोचक बनाने के लिए बच्चों को विभिन्न ट्राइब्स में विभाजित किया गया है, जिनमें टेडी बियर ट्राइब, पांडा ट्राइब, बनी ट्राइब, पेंगुइन ट्राइब, डॉल्फिन ट्राइब, एलीफेंट ट्राइब, बटरफ्लाई ट्राइब, टाइगर ट्राइब, लायन ट्राइब एवं पैंथर ट्राइब शामिल हैं। प्रत्येक ट्राइब की देखरेख शिक्षकों द्वारा की जा रही है तथा बच्चों की सुरक्षा, सहायता और मार्गदर्शन के लिए विशेष सहयोगी टीम भी नियुक्त की गई है।

स्विमिंग गतिविधि बच्चों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चे सुरक्षित वातावरण में तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

जूनियर सेक्शन के बच्चों के लिए विशेष स्पोर्ट्स इवेंट्स आयोजित किए गए, जिनमें कोन रेस, हुला हूप और अन्य मजेदार खेल शामिल रहे। साथ ही बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए AI क्लासेस एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट (PD)कि भी क्लासेस आयोजित की गईं, जहां बच्चों ने नई तकनीकों और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

समर कैंप के आगामी दिनों में बच्चों के लिए शूटिंग, फायरलेस कुकिंग, पॉट मेकिंग, पूल पार्टी, मूवी शो तथा कई अन्य रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विद्यालय की चेयरपर्सन दिव्या ने कहा कि हमें आज की पीढ़ी पर विश्वास और उम्मीद रखनी चाहिए। बच्चे नई-नई चीजें सीखने के लिए सदैव उत्सुक रहते हैं और यही जिज्ञासा उन्हें भविष्य में और अधिक सक्षम एवं सफल बनाती है।

समर कैंप के इवेंट हेड गुरजीत सिंह एवं उनकी टीम के कुशल नेतृत्व में सभी गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। इस आयोजन को जॉइंट डायरेक्टर अक्षय कुमार का पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त है, जिनकी देखरेख में कैंप की सभी गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें