मुजफ्फरपुर: टीबी मुक्त भारत अभियान में तेजी लाने का निर्देश, 11.66 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर 03 अगस्त 2026: मुजफ्फरपुर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान (National TB Elimination Programme – NTEP) को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार गौरव ने की। बैठक के दौरान टीबी मरीजों की पहचान, उपचार, पोषण सहायता पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 11,66,615 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने अभियान को मिशन मोड में संचालित करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि संभावित टीबी मरीजों की समय पर पहचान, आवश्यक जांच, नियमित उपचार और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक मरीज तक सही इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंचनी चाहिए।

समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि अभियान की हमेशा मॉनिटरिंग, प्रखंडवार समीक्षा और लक्ष्यों की निरंतर निगरानी की जाए, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी प्रगति सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट एवं पोषण सहायता के नियमित वितरण पर विशेष बल दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements